Categories: Uncategorized

टापू निवासी पुष्पा देवी और उनके परिवार के सदस्यों को मिला न्याय– स्थाई लोक अदालत के हस्तक्षेप पर बीमा कंपनी ने 15 लाख रूपये का चेक दिया

Spread the love

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197)

राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित एडीआर भवन में संचालित स्थाई लोक अदालत में हुआ सुलह समझौता

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित एडीआर भवन में संचालित स्थाई लोक अदालत ने शुक्रवार को सुलह समझौता के आधार पर बीमा कंपनी से वादीनी टापू निवासी पुष्पा देवी और उनके परिवार के सदस्यों को 15 लाख  रूपये की धनराशि का चेक दिलवाया। करीब एक वर्ष 9 माह बाद स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप पर यह सफलता मिली।
बता दें कि जुगैल थाना क्षेत्र स्थित टापू निवासिनी वादी पुष्पा देवी ने 12 जुलाई 2023 को स्थायी लोक अदालत में मुकदमा दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई थी। वादीनी का पति नागेंद्र 16 अक्तूबर 2022 को बाइक से शाम 5 बजे रेणु पुल के पास जा रहा था कि तभी दूसरी बाइक ने सामने से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए धक्का मार दिया। इस दौरान उसके पति को गम्भीर चोट आई। जिन्हें एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल चोपन में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से भी डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान 26 अक्तूबर 2022 को पति नागेंद्र की मौत हो गई।  बाइक के बीमा की वैधता  30 मई 2023 तक थी। पहले बीमा कंपनी टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी वाराणसी ने सभी कागजात उपलब्ध कराने पर बीमा की धनराशि देने का आश्वाशन दिया, लेकिन बाद में देने से इनकार कर दिया। तब  मजबूर होकर स्थायी लोक अदालत में मुकदमा दाखिल कर न्याय की गुहार पुष्पा देवी पत्नी स्वर्गीय नागेंद्र निवासिनी ग्राम टापू, थाना जुगैल, जिला सोनभद्र ने लगाई थी। स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप के बाद बीमा कंपनी की तरफ से सुलह समझौता के आधार पर मामले का निस्तारण करते हुए वादीनी पुष्पा देवी जो मृतक नागेंद्र की पत्नी है को 7 लाख रुपये का चेक स्थाई लोक अदालत अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर प्रसाद द्वारा दिया गया। इसके अलावा बेटा आदर्श को 6 लाख रुपये का चेक बतौर संरक्षिका पुष्पा देवी को वयस्क होने तक बैंक में रखने तथा पिता सुरेश व माता बसन्ती को  एक-एक लाख रुपये का चेक दिया गया। इस प्रकार से कुल 15 लाख रुपये का चेक दिया गया।
स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर प्रसाद ने बताया कि स्थस्यी लोक अदालत में जनहित सेवाओं से संबंधित मामले जैसे बिजली, पानी, अस्पताल, परिवहन, बीमा, शिक्षा, डाक, नगर पालिका आदि के मुकदमें बगैर किसी कोर्ट फीस के देखे जाते हैं।
इस अवसर पर स्थाई लोक अदालत के सदस्य नीरज सिंह, आशीष मिश्रा, अधिवक्ता अमित वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया नमन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…

1 week ago

आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़खानी 6आरोपी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…

1 week ago

करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का भदोही तबादला, क्षेत्रीय लोग हुए विदाई समारोह में शामिल

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…

1 week ago

नकतवार–कोन मार्ग पर लवंगा बंधी के पास बालू का अतिक्रमण बना जानलेवा, बढ़ते हादसों से दहशत

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…

1 week ago

सोनभद्र सपा जिलाध्यक्ष नें कोतवाली रावर्ट्सगंज में एक ब्यक्ति को फर्जी तरीके से सपा के पैड को इस्तेमाल कर धन उगाही करने की दी तहरीर

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…

2 weeks ago

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

2 weeks ago