Categories: Uncategorized

रानीडीह में स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

Spread the love

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)

कोन(सोनभद्र)।डिजिटल साथी फाउंडेशन सोनभद्र के द्वारा बुधवार को स्वास्थ्य जांच शिविर (हेल्थ चेकअप कैंप) का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों, पुरुषों और महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर पवन कुमार विश्वकर्मा की टीम द्वारा शुगर, ब्लड प्रेशर, बच्चों की लंबाई एवं वजन की जांच की गई।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और बच्चों में कुपोषण जैसी समस्याओं को रोकना था। इस अवसर पर 75 बच्चों को बाल पोषाहार किट भी वितरित किए गए, जिससे बच्चों को आवश्यक पोषण प्राप्त हो सके और उनका शारीरिक विकास बेहतर हो सके।
इस सराहनीय पहल में डाईरेक्टर ऋषि कुमार युवा अनस्टावेबल, गुजरात का विशेष सहयोग रहा।जिनके समर्थन से इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।डिजिटल साथी फाउंडेशन के सीईओ वेद प्रकाश ओझा ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जिले के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। स्थानीय लोगों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया।
इस मौंके पर शिविर में रानीडीह ग्राम प्रधान विदेश कुमार चौधरी फाउंडेशन के संस्थापक वेद प्रकाश ओझा , मुस्कान सिद्की प्राथमिक विद्यालय रानीडीह के प्रधानाध्यापक वंशराज सहित सैकड़ों महिलाए पुरुष एवं बच्चें मौजूद रहे।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया नमन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…

1 week ago

आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़खानी 6आरोपी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…

1 week ago

करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का भदोही तबादला, क्षेत्रीय लोग हुए विदाई समारोह में शामिल

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…

1 week ago

नकतवार–कोन मार्ग पर लवंगा बंधी के पास बालू का अतिक्रमण बना जानलेवा, बढ़ते हादसों से दहशत

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…

1 week ago

सोनभद्र सपा जिलाध्यक्ष नें कोतवाली रावर्ट्सगंज में एक ब्यक्ति को फर्जी तरीके से सपा के पैड को इस्तेमाल कर धन उगाही करने की दी तहरीर

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…

2 weeks ago

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

2 weeks ago