Categories: Uncategorized

कोन में भव्य रामनवमी के लिए विश्व हिंदू परिषद ने कसी कमर

Spread the love

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)

मो0-9792806504

कोन(सोनभद्र)। रामनवमी महोत्सव को लेकर कोन कस्बा में मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री हरिशंकर वर्मा तथा प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार पासवान की अध्यक्षता में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा तैयारियाें काे लेकर बैठकें हुई। जहां कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए संख्या बल उत्सव को ओर भी भव्य बनाने हेतु संकल्प लिया। इसी क्रम में कोन के विभिन्न क्षेत्रों में भी बैठके ली जाएगी और प्रत्येक कार्यकर्ताओं को कार्य सौंपे जा रहे है। साथ ही कोन क्षेत्र को सजाने हेतु तोरण द्वार, पाेस्बोटर, झंडे आदि लगाए जाएंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार पासवान जी ने बताया कि रामनवमी पर्व पर श्री राम जी का शोभा यात्रा भव्य तरीके से निकाला जाए और प्रत्येक कार्यकर्ता संख्या बल के साथ उपस्थित रहे।

वहीं मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री हरिशंकर वर्मा ने कहा कि श्रीराम नवमी, जो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है, भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह दिन सत्य, धर्म, मर्यादा और आदर्श जीवन मूल्यों की सीख देता है। भगवान श्रीराम के जीवन से हमें त्याग, धैर्य, प्रेम, करुणा और न्याय की प्रेरणा मिलती है, जो समाज को एक सशक्त दिशा प्रदान करती है साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन किया कि श्रीराम नवमी महोत्सव , सीता नवमी और हनुमान जयंती को भव्यता प्रदान करने में सहयोग करें । कार्यक्रम का संचालन बजरंग दल संयोजक हृदय निवास पाण्डेय ने किया।

इस शुभ अवसर पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता , जिला उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता , सुशील गुप्ता , सुनील मिश्रा , दिलीप गुप्ता , नित्यानंद तिवारी , अरुण कुमार ,प्रदीप गुप्ता , शम्भु सिंह , दीपक कमलापुरी , अवध राम,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया नमन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…

1 week ago

आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़खानी 6आरोपी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…

1 week ago

करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का भदोही तबादला, क्षेत्रीय लोग हुए विदाई समारोह में शामिल

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…

1 week ago

नकतवार–कोन मार्ग पर लवंगा बंधी के पास बालू का अतिक्रमण बना जानलेवा, बढ़ते हादसों से दहशत

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…

1 week ago

सोनभद्र सपा जिलाध्यक्ष नें कोतवाली रावर्ट्सगंज में एक ब्यक्ति को फर्जी तरीके से सपा के पैड को इस्तेमाल कर धन उगाही करने की दी तहरीर

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…

2 weeks ago

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

2 weeks ago