कोन पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Spread the love

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) मो0-9792806504

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के द्वारा जनपद में पुरस्कार घोषित अपराधियों तथा वांछित वारण्टियों की गिरफ्तारी व अवैध शराब के तस्करी करने वाले गिरोह के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन व नेतृत्व में कोन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर डेमोखाडी तिराहा ग्राम खरौधी के पास से अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी कर सोनभद्र से बिहार ले जा रहे बोलेरो वाहन संख्याः- JH05 AN 5266 में कुल 18 पेटी में 864 पैकेट अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत 03 लाख रुपये) बरामद किया गया तथा तस्करी करने वाले 01 नफर अभियुक्त नवीन कुमार पुत्र शिवशंकर शर्मा निवासी खेतारी मुहल्ला जेल रोड, आरा थाना नगर जनपद भोजपुर बिहार को किया गया गिरफ्तार। बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना कोन पर मु0अ0सं0-56/2025 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

वांछित अभियुक्तगण

 

1.सोनू राय यादव पुत्र उमेश राय यादव निवासी सोनपुर थाना सोनपुर जनपद सारन छपरा बिहार।

2.श्यामसुन्दर पुत्र रामनिहोर निवासी सहिजन कला थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

 

बरामदगी का विवरण

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस गोपाल जी गुप्ता प्रभारी निरीक्षक थाना कोन,.उ0नि0 वंशनारायण राय चौकी प्रभारी बागेसोती,उ0नि0 मनोज कुमार सिंह चौकी प्रभारी चकरिया,.हे0का0 शाहनवाज सिद्धिकी, देवीदयाल गौतम, सुनील कुमार सिंह चौकी चकरिया,रंजीत कुमार सिंह चौकी रानीडीह, अविनाश यादव, मुकेश सोनकर मौजूद रहे।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया नमन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…

1 week ago

आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़खानी 6आरोपी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…

1 week ago

करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का भदोही तबादला, क्षेत्रीय लोग हुए विदाई समारोह में शामिल

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…

1 week ago

नकतवार–कोन मार्ग पर लवंगा बंधी के पास बालू का अतिक्रमण बना जानलेवा, बढ़ते हादसों से दहशत

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…

1 week ago

सोनभद्र सपा जिलाध्यक्ष नें कोतवाली रावर्ट्सगंज में एक ब्यक्ति को फर्जी तरीके से सपा के पैड को इस्तेमाल कर धन उगाही करने की दी तहरीर

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…

2 weeks ago

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

2 weeks ago