कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504
कोन(सोनभद्र)।कोन थाना क्षेत्र के चकरिया बॉर्डर के पास स्थित जंगल में पुलिस और गौतस्करों के बीच बीती रात हुई मुठभेड़ में एक गौ तस्कर के पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर गंभीर रूप से घायल हो गया उसे सीएचसी कोन में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने घायल अभियुक्त की नाजुक स्थित को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया और मौके से 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने कामयाबी पाई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात के अंधेरे में गौ तस्कर गौ वंश की तस्करी के फिराक में जंगल पार करने की सटीक सूचना पर पुलिस तुरंत एक्टिव हुई और तस्करों की बॉर्डर पर घेराबंदी कर ली। अपने आपको घिरता देख 5 अभियुक्तों में से एक अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर की पैर में गोली लग गईं और वो गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के ऑप्रेशन लंगड़ा की कार्रवाई से अपराधियों में दहशत का माहौल। ओबरा सीओ हर्ष पांडेय ने मुठभेड़ की बाबत बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कुछ गौ-तस्कर रामपुर बारकोनिया क्षेत्र से कोन थाना क्षेत्र होते हुए बिहार बॉर्डर की ओर जंगलों के रास्ते गौ वंश की तस्करी करने की फिराक में जंगल की तरफ जा रहे है।
इस सूचना पर रामपुर बारकोनिया एसएचओ और कोन थाना क्षेत्र के एसएचओ द्वारा तस्करों की घेराबंदी की गई। पुलिस से घिरता देख एक अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिस पर आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त कुर्बान अली पुत्र स्व. मो. खलील निवासी पनौरा थाना माँची जनपद सोनभद्र को पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी कोन भेजा गया। मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिओ हर्ष पाण्डेय ने बताया घटनास्थल से 315 बोर की एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और 39 गौ वंश बरामद किया गया है।
वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…
वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…
वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…