केंद्र प्रमुख के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का कोर्ट ने दिया आदेश

Spread the love

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197)

  • बिरसा मुंडा बनवासी विद्यापीठ सेवा कुंज आश्रम कारीडाँड़ में नाबालिग आदिवासी छात्र के साथ अश्लील कार्य कराने का मामला

सोनभद्र। बिरसा मुंडा बनवासी विद्यापीठ सेवा कुंज आश्रम कारीडांड़ चपकी में 12 वर्षीय आदिवासी नाबालिग छात्र से अश्लील कार्य कराने के मामले में सोमवार को अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट सोनभद्र अमित बीर सिंह की अदालत ने विद्यालय केंद्र प्रमुख कृष्ण गोपाल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विधि अनुरूप विवेचना का आदेश बभनी थानाध्यक्ष को दिया है। यह आदेश पीड़ित छात्र की मां द्वारा अधिवक्ता विकास शाक्य के जरिए दाखिल 173(4) बीएनएसएस के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने दिया है।
दिए प्रार्थना पत्र में अवगत कराया गया है कि पीड़ित छात्र बिरसा मुंडा बनवासी विद्यापीठ सेवाकुंज आश्रम कारीडांड़ चपकी में कक्षा 7 का छात्र था। घटना 5 जनवरी 2025 को समय करीब दोपहर 1:00 बजे की है। विद्यालय केंद्र प्रमुख कृष्ण गोपाल अपने कमरे में बुलाकर दरवाजा बंद करके आदिवासी छात्र से अश्लील कार्य कराने लगा और धमकी दिया कि किसी को बताया तो बहुत मार मारेंगे जिंदा नहीं बचोगे। किसी तरह वहां से भाग कर छात्र ने फोन करके घर पर सूचना दिया। उसके बाद छात्र को घर ले आई। दूसरे दिन 6 जून 2025 को बभनी थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसके बाद एसपी सोनभद्र समेत उच्चाधिकारियों को रजिस्टर्ड डाक से शिकायती पत्र भेजा, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब मजबूर होकर 173 (4) बीएएसएस के तहत कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था।
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने
अधिवक्ता विकास शाक्य के तर्कों को सुनने एवं पत्रवाली का अवलोकन करने के बाद प्रथमदृष्टया अपराध मानते हुए आरोपी कृष्ण गोपाल के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विधि अनुरूप विवेचना किए जाने का आदेश थानाध्यक्ष बभनी को दिया है ।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया नमन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…

1 week ago

आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़खानी 6आरोपी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…

1 week ago

करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का भदोही तबादला, क्षेत्रीय लोग हुए विदाई समारोह में शामिल

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…

1 week ago

नकतवार–कोन मार्ग पर लवंगा बंधी के पास बालू का अतिक्रमण बना जानलेवा, बढ़ते हादसों से दहशत

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…

1 week ago

सोनभद्र सपा जिलाध्यक्ष नें कोतवाली रावर्ट्सगंज में एक ब्यक्ति को फर्जी तरीके से सपा के पैड को इस्तेमाल कर धन उगाही करने की दी तहरीर

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…

2 weeks ago

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

2 weeks ago