कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत और एक घायल

Spread the love

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र पन्नूगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक मारुति अर्टिगा कार ने सीएचसी तियरा के सामने खड़े अनाज लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक पन्नूगंज थाना क्षेत्र के तियारा अस्पताल के सामने बीती रात एक कार ने अनाज लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों, दीपक कनौजिया और दिलीप सिंह की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार रामगढ़ बकवार से एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

वाराणसी रेफर किया गया

गंभीर रूप से घायल प्रदीप को जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच में जुट गई है। साथ ही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने ड्राइवर को पकड़ा

पन्नूगंज थाना प्रभारी दिनेश प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि बीती रात तियारा अस्पताल के सामने एक मारुति अर्टिगा कार गाड़ी ने अनाज लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी चालक दीपक और उनके साथ बैठे दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर और ड्राइवर को पकड़ लिया है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago