भिखारी बाबा आश्रम में कराई गई 20 निर्धन कन्याओं की शादी

Spread the love

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197)

  • समाजसेवा करने वाली 51 महिलाओं को किया गया सम्मानित
  • नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ की एडीएम के जरिए हुई पूर्णाहुति
  • विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
  • बेटियों के लिए सिलाई मशीन, अटैची, कलश, कंबल, जेवर, साड़ी, श्रृंगार का सामान आदि दान दाताओं ने दिया
  • रामगढ़ स्थित भिखारी बाबा आश्रम पर हुआ कार्यक्रम

सोनभद्र। रामगढ़ स्थित भिखारी बाबा आश्रम में चल रहे नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ की जहां बुधवार को पूर्णाहुति हुई, वहीं 20 निर्धन कन्याओं की शादी भी कराई गई। एडीएम सहदेव मिश्रा द्वारा 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया। विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि मणिराम छावनी रामजन्मभूमि अयोध्या के महंत कमल नयन दास जी महाराज के आशीर्वाद से नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ एवं 18 निर्धन कन्याओं का शुभ विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आचार्यगण राजेश कुमार तिवारी, योगेश तिवारी, गिरीश पाठक, रेवती तिवारी एवं राजेश कुमार पाठक द्वारा विराट रूद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं 20 निर्धन कन्याओं की शादी संपन्न कराई गई।
उन्होंने यह भी बताया कि मुख्य अतिथि एडीएम सहदेव मिश्रा द्वारा समाजसेवा कर रही 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया। नगवां ब्लाक प्रमुख प्रवीण कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रॉबर्ट्सगंज रूबी प्रसाद, पुष्पा सिंह, कुसुम शर्मा, संदीप सिंह चंदेल आदि प्रमुख लोग विवाह के साक्षी रहे। यह कार्यक्रम भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट एवं शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि एनटीपीसी बीजपुर की ओर से निर्धन कन्याओं के लिए 101 सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी गई है। जिसमें महाकुंभ प्रयागराज में 83 कन्याओं की शादी संपन्न हुई थी उन कन्याओं को भी सिलाई मशीन दी गई। लैंको पावर प्लांट की ओर से ड्रम सेट बर्तन, छात्र शक्ति के उमाशंकर सिंह की ओर से बेटियों को अटैची, वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र बहादुर सिंह (जेबी सिंह उर्फ राय साहब) द्वारा बेटियों के लिए कलश, जीयर स्वामी बक्सर की ओर से वर के लिए घड़ी उपलब्ध कराई गई है।शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका सुशीला पाठक द्वारा वर के लिए गमछा व वधुओं के लिए चूड़ा दिया गया। समाजसेवी जय प्रकाश केशरी द्वारा बेटियों को पायल, हरीश अग्रवाल द्वारा बेटियों को कंबल, अनिल सिंह द्वारा गदा, अतुल पांडेय द्वारा दान उपलब्ध करा दिया गया है।
आचार्य रेवती तिवारी, संरक्षक राजेश कुमार पाठक, सालिक राम साहू, संरक्षिका सुशीला पाठक, महामंत्री चिंता मौर्य , संरक्षिका विमला देवी, अध्यक्ष किरन मोदनवाल, खुशबू मौर्या, उदय मौर्य, साध्वी कृष्णावती, संगीता, दीनदयाल केसरी, मनोज केसरी, अजय कुमार सिंह, परमानंद मौर्य, श्री राम, गुप्तेश्वर, शिवकुमार केशरी, राममूरत गुप्ता, भरत सिंह कुशवाहा, शिवशंकर, मुन्ना बाबा,कालो देवी, हीरा सिंह, सुभराम आदि लोग मौजूद रहे।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago