वाराणसी में हुए अधिवक्ता के बेटे के हत्या के संबंध में सरदार सेना ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा,,

Spread the love

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197)                         आज सरदार सेना की सोनभद्र इकाई द्वारा वाराणसी में हुए एक जघन्य और क्रूर घटना जो की एडवोकेट कैलाश नाथ वर्मा पुत्र लाल चंद्र प्रसाद वर्मा ग्राम मरुइ थाना सिंधोरा वाराणसी के सुपुत्र हेमंत कुमार सिंह की हत्या कर दी गई थी जो ज्ञान दीप स्कूल वाराणसी में 12वीं का छात्र था और इस घटना पर किसी प्रकार की कार्यवाही न किए जाने और तहरीर को बदलकर केस का रुख मोड़ने, अपराधी को बचाने का प्रयास जिस प्रकार प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है उसके खिलाफ सरदार सेना द्वारा प्रदेश व्यापी ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की गई है जिस क्रम में आज अपने 6 सूत्रीय मांगों का राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सोनभद्र सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा उप जिला अधिकारी सोनभद्र को सौपा गया। जिसमें सरदार सेना की प्रमुख मांगे 1-संपूर्ण हत्यारों की गिरफ्तारी कर तत्काल कठोर कार्यवाही किया जाए 2- सभी अभियुक्तों के घर पर तत्काल ध्वस्तिकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए 3- ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल की मान्यता रद्द कर ध्वस्तिकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, 4-हेमंत पटेल के परिजनों हेतु योगी सरकार तत्काल एक करोड़ की धनराशि निर्गत करें, 5-पीड़ित परिवार के बीच एक सरकारी नौकरी सरकार द्वारा तत्काल मुहैया कराई जाए, 6-पीड़ित परिवार को तत्काल शस्त्र लाइसेंस निर्गत किया जाए यह सभी सरदार सेना की प्रमुख मांगे रही । ज्ञापन देते समय संजय पटेल, दीनदयाल पांडे, राजू, प्रदीप मौर्या, मयंक भारद्वाज के साथ ही दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago