अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस के मौके पर विद्यालय ने अपने अनोखे अंदाज में मनाया मजदूर दिवस

Spread the love


वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197)

डी ए वी पब्लिक स्कूल, परासी में अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस और प्रधानाचार्य दिवस अत्यंत हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को गार्ड ऑफ हॉनर देकर और उन्हें तिलक लगाकर सम्मानित करके हुआ । तत्पश्चात मज़दूर दिवस विषयक कविता पाठ में विद्यालय छात्रा तृप्ति मालवीय ने “भूख पेट पर बांध के निकले आंसू आशा में खोले” और अर्जित मिश्र ने “ज़िन्दगी को वह गढ़ेंगे जो खदानें खोदते हैं” पंक्तियों के द्वारा कविता पाठ प्रस्तुत करके सभी को मजदूरों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के प्रति संकल्पबद्ध होने की नितांत आवश्यकता पर बल दिया गया । विद्यालय में कार्यरत सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का अभिनंदन और स्वागत करते हुए विद्यालय की प्राचार्या रचना दुबे ने इन्हें विद्यालय के सामान्य प्रशासन की रीढ़ बताया। इस अवसर पर विद्यालय के अवधनारायण यादव ने अपने ढोलकवादन से सबको मंत्रमुग्ध बना दिया। इस अवसर विशेष पर “हमारे सहयोगी” विषय की पृष्ठभूमि के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने प्रतीकात्मक वेशभूषा में सभी भैया और दीदी और हमारे सहयोगियों के प्रतिनिधित्व द्वारा उनकी महत्ता को रेखांकित किया।प्रधानाचार्य दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एस आर दास ने प्राचार्य को पुष्प गुच्छ और विद्यालय के परीक्षा प्रभारी अमरेश रंजन ने उपहार देकर सम्मानित किया । विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका एवं प्रार्थना सभा प्रभारी सरोज चौधरी,कांति सिंह और प्रतिमा कुमारी के कुशल एवं अनुभवी निर्देशन में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसका संचालन विद्यालय की छात्रा संचित चौरसिया और छात्र शुभ शर्मा ने संयुक्त रूप में क्रमशः अंग्रेजी और हिंदी में किया। कार्यक्रम सुबास प्रजापति के धन्यवाद ज्ञापन से संपन्न हुआ।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago