कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504
कोन थाना पर पीआरवी 112 में तैनात हेड कांस्टेबल मान्धाता सिंह की रविवार की सुबह अचानक तबियत बिगड़ने से हुई मौत के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है। रविवार को पुलिस लाइंस में पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सलामी दी। एसपी अशोक कुमार मीणा, एएसपी कालू सिंह व अन्य अधिकारियों ने उनके पार्थिक शरीर काे कंधा दिया और शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया। स्वजन शव को लेकर उनके पैतृक निवास गाजीपुर रवाना हो गए हैं।
सुबह अचानक बिगड़ी तबियत –
मूल रूप से गाजीपुर जनपद के ग्राम पहाड़ीपुर-मोहम्मदाबाद निवासी मुख्य आरक्षी मान्धाता सिंह थाना कोन पर पीआरवी 112 में तैनात थे। शनिवार को रात 9 बजे अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह खाना खाने के बाद अपने बैरक में सोये हुए थे। आज सुबह करीब 7 बजे उनकी अचानक तबियत बिगड़ गयी, जिसके बाद थाने पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों की मदद से उन्हें उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोन ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस लाइन में दी गयी श्रद्धांजलि –
मुख्य आरक्षी की मौत की सुचना मिलने के पश्चात आज उनके स्वजन सोनभद्र पहुंच गए। उनके शव का पाेस्टमार्टम कराने के पश्चात उनका पार्थिव शरीर पुलिस लाइंस लाया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने शव को कंधा दिया। वहीं एसपी ने दिवंगत मुख्य आरक्षी मान्धाता सिंह के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए पुष्प गुच्छ अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दिया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की साथ ही शोकाकुल परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी।
वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…
वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…
वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…