सोनभद्र में मॉकड्रिल की गई, सार्वजनिक स्थलों के साथ स्कूल में चला रेस्क्यू ऑपरेशन,सायरन बजाकर किया गया अलर्ट

Spread the love

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504

भारत ने देर रात पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक किया। इस बीच पहले से तय सोनभद्र के कई जगहों और स्कूलों में मॉक ड्रिल की गईं। स्कूली बच्चों और आम लोगों को एयर अटैक से बचने की ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग के समय हमले के बाद सायरन बजाकर अलर्ट किया गया। आग लगने पर उसे कैसे बुझाया जाए, इसकी भी सिविलियंस और छात्रों को ट्रेनिंग दी गई।
स्कूल में मॉक ड्रिल के दौरान भगदड़ का सीन क्रिएट किया गया। अग्निश्मन और पुलिस की टीम ने लोगों को बचाने का मॉक ड्रिल किया। किसी भी आपात स्थिति में अगर व्यक्ति बेहोश हो जाता है तो उसका ब्लड सर्कुलेशन कैसे चेक किया जाए, इसके बारे में जानकारी सीआईएसएफ के जवानों ने दी। और, बताया कि जो पल्स होता है वह डायरेक्ट मस्तिक से जुड़ा होता है। उससे व्यक्ति की वास्तविक स्थित का पता चलता है।

स्कूल में मॉक ड्रिल का आयोजन

डाला स्थित आदित्य बिरला स्कूल में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल आर सी पाण्डेय ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान लगभग 450 बच्चों ने एयर अटैक के दौरान दी जा रही ट्रेनिंग में सहभाग किया। आग लगने के दौरान आग से होने वाली घटनाओं से कैसे बचा जा सकता है और आग को तत्काल कैसे बुझाई जाए और संबंधित घटना को किसको जानकारी दी जाए, इसकी ट्रेनिंग दी गई। साथ ही छात्रों को इमरजेंसी में अपने आप को सुरक्षित कैसे करें सुरक्षित जगह कैसे जाएं इस चीज को बकायदा ब्रीफ कर बताया गया।

बच्चों को दी गई ट्रेनिंग

स्कूल में मॉक ड्रिल के दौरान क्षेत्र अधिकारी चारु द्विवेदी चोपन थाना अध्यक्ष विजय चौरसिया और डाल चौकी इंचार्ज के साथ अग्निशमन एंबुलेंस और आदित्य बिरला ग्रुप के सिक्योरिटी इंचार्ज सहित अन्य लोग ट्रेनिंग के दौरान शामिल हुए। प्रिंसिपल ने कहा बच्चों को सिर्फ सुरक्षा की दृष्टि से ही जानकारी दी गई है। भारत-पाकिस्तान में क्या चल रहा है कैसे भारत पाकिस्तान को घेरने की तैयारी कर रहा है। इस बारे में अभी बच्चों को नहीं बताया गया। क्योंकि बच्चे यूथ को लेकर ज्यादा पैनिक ना हो जाए और चिंतित ना हो जाए। इसलिए बच्चों को युद्ध के बारे में ना बात कर सिर्फ बचाव के बारे में बताया गया। हालांकि बच्चों में युद्ध को लेकर जागरूकता है। लेकिन बच्चों को पैनिक होने के डर से फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं दी जा रही है।

वही ओबरा इंटर कॉलेज में हुए मॉक ड्रिल को लेकर प्रभारी हरिकेश यादव ने बताया ऑन द स्पॉट अगर कोई चीज हो जाती है तो उसे कैसे बचाना है और कैसे अपने आप का बचाव करना है।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया नमन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…

1 week ago

आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़खानी 6आरोपी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…

1 week ago

करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का भदोही तबादला, क्षेत्रीय लोग हुए विदाई समारोह में शामिल

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…

1 week ago

नकतवार–कोन मार्ग पर लवंगा बंधी के पास बालू का अतिक्रमण बना जानलेवा, बढ़ते हादसों से दहशत

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…

1 week ago

सोनभद्र सपा जिलाध्यक्ष नें कोतवाली रावर्ट्सगंज में एक ब्यक्ति को फर्जी तरीके से सपा के पैड को इस्तेमाल कर धन उगाही करने की दी तहरीर

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…

2 weeks ago

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

2 weeks ago