आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए विद्यालय में आत्म सुरक्षा हेतु छात्र – छात्राओं को मॉक ड्रिल द्वारा किया गया जागरूक

Spread the love


युद्ध जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए विद्यालय में आत्म सुरक्षा हेतु छात्र – छात्राओं को मॉक ड्रिल द्वारा किया गया जागरूक
“जहाँ वीरों का लहू सिंदूर बनकर वतन के मस्तक पर चमकता है, वहाँ हर युद्ध एक पूजा, और हर बलिदान अमरता का वचन बन जाता है।”उक्ति को सार्थक बनाने के उद्देश्य से डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल,परासी में युद्ध जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आत्म सुरक्षा हेतु अत्यावश्यक उपाय बताते हुए बच्चों को मॉक ड्रिल द्वारा जागरूक किया गया । इसमें सर्वप्रथम हमला होने की स्थिति में अपनी और परिवार की सुरक्षा हेतु किए जाने वाले उपाय,कक्षा शिक्षण के दौरान बच्चों को मेज़ के नीचे छिप जाने,बम ब्लास्ट के उपरांत घायलों के प्राथमिक उपचार हेतु 13 एन.सी.सी. कैडेटों द्वारा प्रदर्शित किए जाने वाले त्वरित चिकित्सकीय उपायों पर विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यालय के वरिष्ठ खेल शिक्षक एवं प्रभारी प्राचार्य श्री एस.आर.दास के नेतृत्व में आयोजित मॉक ड्रिल में 101 वीं वाहिनी के एन.सी.सी.कैडेटों ने भाग लिया। इस आयोजन की सफलता में विद्यालय के वरिष्ठ विज्ञान शिक्षक श्री कर्ण देव सिंह,वरिष्ठ संगीत शिक्षक डॉ. गौरव कुमार मिश्रा एवं वरिष्ठ कला शिक्षक श्री राजेश सिंह ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया नमन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…

1 week ago

आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़खानी 6आरोपी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…

1 week ago

करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का भदोही तबादला, क्षेत्रीय लोग हुए विदाई समारोह में शामिल

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…

1 week ago

नकतवार–कोन मार्ग पर लवंगा बंधी के पास बालू का अतिक्रमण बना जानलेवा, बढ़ते हादसों से दहशत

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…

1 week ago

सोनभद्र सपा जिलाध्यक्ष नें कोतवाली रावर्ट्सगंज में एक ब्यक्ति को फर्जी तरीके से सपा के पैड को इस्तेमाल कर धन उगाही करने की दी तहरीर

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…

2 weeks ago

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

2 weeks ago