पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा भ्रमणशील रहकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम का किया गया निरीक्षण-

Spread the love

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197)
*बकरीद के त्यौहार पर चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस बल-
*जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर ईद-उल-अजहा/बकरीद पर्व की नमाज़ को कराया गया सकुशल सम्पन्न-
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अशोक कुमार मीणा द्वारा ईद-उल-अज़हा/बकरीद त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराने व जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से थाना ओबरा, चोपन में भारी पुलिस बल के साथ प्रमुख चौराहों, ईदगाहों/मस्जिदों आदि स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम का निरीक्षण किया गया साथ ही सोनभद्र पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर सतर्क दृष्टि रखी जा गई, जनपद में बकरीद पर विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की गई। शासन की गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए मुस्लिम वर्ग के लोगों द्वारा मस्जिदों और ईदगाहों में ही नमाज अदा की गयी । जनपद सोनभद्र के समस्त अधिकारी त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहे। जनपदीय सोशल मीडिया सेल द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब आदि) पर 24*7 घंटे सतर्क नजर रखी  गई। इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने व अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गयी ।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया नमन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…

1 week ago

आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़खानी 6आरोपी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…

1 week ago

करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का भदोही तबादला, क्षेत्रीय लोग हुए विदाई समारोह में शामिल

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…

1 week ago

नकतवार–कोन मार्ग पर लवंगा बंधी के पास बालू का अतिक्रमण बना जानलेवा, बढ़ते हादसों से दहशत

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…

1 week ago

सोनभद्र सपा जिलाध्यक्ष नें कोतवाली रावर्ट्सगंज में एक ब्यक्ति को फर्जी तरीके से सपा के पैड को इस्तेमाल कर धन उगाही करने की दी तहरीर

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…

2 weeks ago

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

2 weeks ago