कोन में 30 घंटे से बिजली गुल,साहब बोले जानकारी नहीं,सरकार का वादा हवा हवाई

Spread the love

कोटा कोन जंगल में आठ पोल गिरने से बाधित हुई बिजली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504

कोन (सोनभद्र) । स्थानीय क्षेत्र के लगभग 50 गांवों में शुक्रवार की सांय 4 बजे से ही बिजली गुल है । दूसरे दिन शनिवार को भी पूरे दिन बिजली नहीं मिलने से इस उमस भरी गर्मी से लोग बिलबिला उठे । जबकि शनिवार को बकरीद का त्योहार था, लोगों को उम्मीद थी कि बिजली आ जायेगी लेकिन मुस्लिम भाई त्योहार भी बिना बिजली के मनाने को मजबूर रहे । लगातार 30 घंटों से बिजली नहीं आने से सबसे बड़ी समस्या पेयजल की खड़ी हो गयी है । लोग किसी प्रकार बाजार का पानी लेकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। हालांकि रात से ही बिजली कर्मचारी पोल खड़ा कर बनाने में जुटे हैं। इस संबंध में अवर अभियंता रामलाल ने बताया कि डाला से कोन सबस्टेशन आने वाली 33 हजार का तार वाली 8 पोल व तार जंगल में गिरने से बिजली बाधित हुआ है । पेट्रोलिंग कराकर पोल खड़ा कर तार जोड़ा जा रहा है । शनिवार की शाम तक सप्लाई शुरू होने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि ऐसे भी बिजली गुल हुए 30 घंटे से उपर हो गये । यदि शनिवार की सांय तक बिजली नहीं बहाल होती है तो लगभग 90 फीसदी लोगों का मोबाइल बंद हो जायेगा।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago