सैकङों शिक्षकों के बीच निर्विरोध निर्वाचित
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504
कोन(सोनभद्र )उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ कोन ब्लॉक का सांगठनिक चुनाव कोन बीआरसी परिसर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में सम्पन्न हुआ. प्रदेश नेतृत्व द्वारा नामित जिला महामंत्री रविंद्र चौधरी समेत सात सदस्यीय सयोंजक समिति के देखरेख में चुनाव सम्प्पन हुआ. चुनाव के दौरान प्राथमिक विद्यालय डोमा 2 के अध्यापक मिथिलेश कुमार गुप्ता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष व राधेश्याम को महामंत्री निर्विरोध चुना गया.. सकिल अहमद को विश्व कुमार वरिष्ठ अध्यक्ष, शकील अहमद संयुक्तमन्त्री, जैनुलाब्दीन को कोषाध्यक्ष चुना गया. अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मिथिलेश गुप्ता ने समस्त शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया है इसलिए संगठन व शिक्षक हित में खरा उतरने का प्रयास करूंगा. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए चोपन ब्लॉक के अध्यक्ष श्याम बिहारी ‘मधुर’ ने लोकगीत के माध्यम से संगठन के महत्व को समझाया, वहीं उपस्थित जिला सहसंयोजक संध्या शाइन ने भी अपने सारगर्भित सम्बोधन में सांगठनिक महत्व के बारे में बताया. अध्यक्षीय सम्बोधन में जिला संयोजक रविंद्र चौधरी ने अपने सम्बोधन में शिक्षकों में जोश भरते हुए कहा कि विद्यालय मर्जर निति के विरोध के लिए बड़े आंदोलन की जरूरत है, अगर शिक्षक भरपूर सहयोग करें तो मर्जर निति भी सरकार को वापस लेना पड़ेगा.
सभा का संचालन शिक्षक रामेश्वर गुप्त ने किया.इस अवसर पर शिक्षक शशिभूषण द्विवेदी, संदीप जायसवाल, ईश्वर नारायण, दिनेश सिंह, रामानंद, भानुप्रताप समेत सैकङों शिक्षक उपस्थित रहे।
कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…
वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…
वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…
वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…