दलित महिला की गुहार पर अदालत की कार्रवाई, पुलिसकर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश

Spread the love

-करीब दो माह पूर्व दलित महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का है आरोप

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)

कोन(सोनभद्र)। करीब दो माह पूर्व चकरिया चौकी के दीवान शमशेर सिंह यादव द्वारा दलित महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट सोनभद्र आबिद शमीम की अदालत ने प्रभारी निरीक्षक कोन को एफआईआर दर्ज करने व सीओ से मामले की विवेचना कराने के साथ ही परिणाम से न्यायालय को अवगत कराने का आदेश दिया है। यह आदेश कोन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 38 वर्षीय दलित महिला द्वारा अधिवक्ता रोशनलाल यादव के जरिए दाखिल 173(4) बीएनएसएस प्रार्थना पत्र पर दिया गया है।

दिए प्रार्थना पत्र में दलित महिला ने आरोप लगाया है कि 13 मई 2025 को प्रातः 4 बजे भोर की घटना है। चकरिया चौकी का दीवान शमशेर सिंह यादव शराब के नशे में धुत होकर उसके घर पर आया और दरवाजा खटखटाने लगा और पूछा कि तुम्हारा पति घर पर है कि नहीं तो उसने बताया कि बारात में बाजा बजाने गए हैं। इतना सुनते ही दीवान ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे चारपाई पर पटक कर जबरन छेड़छाड़ करने लगा। जब जोर जोर से रोने व चिल्लाने लगी तो उसका 12 वर्षीय बेटा भी जग गया और वह भी दरवाजे के बाहर रोने व चिल्लाने लगा। शोरगुल की आवाज सुनकर गांव घर व आसपास के लोग इकट्ठे हो गए तो दीवान धक्का देकर उसे गिरा दिया और भाग गया। मौके पर मौजूद लोग पुलिस वाले के भय की वजह से उसे नहीं पकड़े। जब सुबह उसके पति आए तो पूरी बात उनसे बताई। पुलिस के डर की वजह से चकरिया चौकी व कोन थाने पर सूचना देने नहीं गई। 16 मई 2025 को घटना की सूचना एसपी सोनभद्र को रजिस्टर्ड डाक से भेजा, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब मजबूर होकर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया है।
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने अधिवक्ता रोशनलाल यादव के तर्कों को सुनने एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर गम्भीर प्रकृति का अपराध मानते हुए पुलिस द्वारा विवेचना कराया जाना आवश्यक मानते हुए प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया। साथ ही प्रभारी निरीक्षक कोन को चकरिया चौकी के दीवान शमशेर सिंह यादव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही सीओ से विवेचना कराने व परिणाम से न्यायालय को अवगत कराने का आदेश दिया है।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया नमन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…

1 week ago

आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़खानी 6आरोपी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…

1 week ago

करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का भदोही तबादला, क्षेत्रीय लोग हुए विदाई समारोह में शामिल

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…

1 week ago

नकतवार–कोन मार्ग पर लवंगा बंधी के पास बालू का अतिक्रमण बना जानलेवा, बढ़ते हादसों से दहशत

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…

1 week ago

सोनभद्र सपा जिलाध्यक्ष नें कोतवाली रावर्ट्सगंज में एक ब्यक्ति को फर्जी तरीके से सपा के पैड को इस्तेमाल कर धन उगाही करने की दी तहरीर

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…

2 weeks ago

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

2 weeks ago