कोन ब्राह्मण महासभा द्वारा प्राचीन शिव मंदिर में रूद्राभिषेक सम्पन्न

Spread the love

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504

कोन(सोनभद्र)।आज श्रावण मास के पावन अवसर पर कोन स्थित प्राचीन शिव मंदिर में “भूतभावन भगवान भोलेनाथ” का भव्य रूद्राभिषेक कोन ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में राष्ट्र एवं समाज कल्याण की भावना से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ वेदाचार्य बुद्धि विकास पाण्डेय के वैदिक मंत्रोच्चार एवं निर्देशन में हुआ, जिसमें दर्जनों ब्राह्मण विद्वतजन, समाजसेवी, एवं महासभा के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने पूरे श्रद्धा व निष्ठा के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हुए समाज के उत्कर्ष हेतु संकल्प लिया।

इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष सचिदानंद त्रिपाठी ने प्रस्ताव रखा कि यह आयोजन प्रत्येक प्रदोष तिथि को नियमित रूप से किया जाएगा। यह आयोजन किसी भी ब्राह्मण समाज के सदस्य के निवास स्थान पर किया जा सकता है, बशर्ते वह स्वेच्छा से इसकी अभिलाषा प्रकट करे। यदि किसी तिथि पर स्थान तय नहीं होता है, तो आयोजन अध्यक्ष के निवास स्थान पर संपन्न होगा।

अगले प्रदोष तिथि पर रूद्राभिषेक का आयोजन महासभा के उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक मिश्र के निवास स्थान, खेमपुर में सुनिश्चित किया गया है।

आज के इस आयोजन में उपस्थित

सचिदानंद त्रिपाठी (अध्यक्ष)

शशांक मिश्र (उपाध्यक्ष)

संजय चतुर्वेदी (कोषाध्यक्ष)

सुशील चतुर्वेदी (महामंत्री)

हृदय निवास पाण्डेय (सूचना एवं प्रसारण मंत्री)

अजय चतुर्वेदी (संयोजक)

दिलीप कुमार त्रिपाठी, विजय शंकर ओझा, मिथिलेश चतुर्वेदी, रमेश चतुर्वेदी, अखिलेश चतुर्वेदी, संदीप चतुर्वेदी, सत्यप्रकाश चतुर्वेदी, विजय त्रिपाठी, केवाल रामानंद मिश्र, सूरज चौबे आदि सम्मिलित रहे।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago