गट डाइट पर जागरूकता वर्कशॉप का हुआ आयोजन

Spread the love

वाराणसी, चैतन्य योग सेवा संस्था के तत्वावधान मे “गट डाइट” विषयक जागरूकता वर्कशॉप का आयोजन चैतन्य योग केंद्र के सिगरा शाखा पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आंतों के स्वास्थ्य गट हेल्थ के महत्व तथा संतुलित आहार के वैज्ञानिक पहलुओं से अवगत कराना था। कार्यशाला का शुभारंभ डॉ. सौम्या मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। संस्था के महासचिव योगाचार्य आशीष टण्डन ने स्वागत भाषण में कहा कि स्वस्थ आंत ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला है और गट डाइट इस दिशा में एक कारगर उपाय है।
अंतराष्ट्रीय आहार विशेषज्ञ वक्ता डॉ. सौम्या मिश्रा ने गट माइक्रोबायोम, प्री बायोटिक्स व प्रो बायोटिक्स के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हमारे शरीर में किसी भी रोग का प्रारंभ हमारे असंतुलित आहार एवं पेट का सही रूप से साफ न होने के कारण होता है। मौसमी ताजे फल-सब्जियाँ, फाइबर युक्त आहार, तथा अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड से दूरी रखना गट हेल्थ के लिए अनिवार्य है। पंचकर्म विशेषज्ञ सुबोध यादव ने बताया कि पंचकर्म के माध्यम से हम समय-समय पर गट की सफाई कर पेट से संबंधित सभी बीमारियों से बच सकते हैं। वर्कशॉप में प्रतिभागियों को प्रायोगिक सत्र के माध्यम से गट-फ्रेंडली रेसिपी व योगाभ्यास भी सिखाए गए ।डॉ.नवनीत कुमार मिश्रा पूर्व प्राध्यापक उद्यान विभाग गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय पंतनगर जहां तक स्वास्थ्य से संबंधित प्रश्न है हर प्रत्येक व्यक्ति को संतुलित भोजन जैसे हरी सब्जी, फल फूल, ज्वार, बाजरा, जौ, रागी की रोटी का सेवन करना चाहिए। जहां तक हो सके गेहूं का उपयोग कम से कम करें हरी सब्जी में जब भी आप बनाए तो तेल, घी का कम उपयोग करें, जितना ज्यादा हरी सब्जी का सेवन करेंगे उतना ही पाचन तंत्र मजबूत होगा।। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने सवाल रखे और विशेषज्ञों ने समाधान दिए जिसमे मुख्य रूप से डॉ सुनीता शर्मा , राघव मणि मिश्रा , मनजीत कौर , कविता मित्तल , पुष्कर दीक्षित , गीता मेहरा,अखिलेश, दीपक, सूर्या, पूजा जालान, दीपिका, स्वयं, अपर्णा, ऋषभ, शोभित ,जूही राय जी,वैभवी,रत्नेश,देव, सृष्टि ,गरिमा,अनुपम, नेहा, पूजा,कविता शामिल हुए। संस्था के अध्यक्ष कमलेश पटेल  ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्यवर्धक व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया नमन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…

1 week ago

आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़खानी 6आरोपी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…

1 week ago

करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का भदोही तबादला, क्षेत्रीय लोग हुए विदाई समारोह में शामिल

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…

1 week ago

नकतवार–कोन मार्ग पर लवंगा बंधी के पास बालू का अतिक्रमण बना जानलेवा, बढ़ते हादसों से दहशत

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…

1 week ago

सोनभद्र सपा जिलाध्यक्ष नें कोतवाली रावर्ट्सगंज में एक ब्यक्ति को फर्जी तरीके से सपा के पैड को इस्तेमाल कर धन उगाही करने की दी तहरीर

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…

2 weeks ago

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

2 weeks ago