कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504
कोन(सोनभद्र)।भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती बुधवार को कोन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान और आदर्शों को याद किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन गुप्ता ने की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केक काटा और ब्लॉक अध्यक्ष मदन गुप्ता ने माल्यार्पण कर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस मौके पर मुख्य रूप से जिला सचिव राजेश कुमार त्रिपाठी, रामेश्वर कन्नौजिया, ब्लॉक उपाध्यक्ष भीम शेन गुप्ता, संगीता चौधरी, सतीश भाटिया, कृष्ण कुमार कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त कोन ब्लॉक के तीनों मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी, कन्हाई राम कन्नौजिया और गोपी विश्वकर्मा, कोन मंडल उपाध्यक्ष सरदार भारती, कचनारवा मंडल उपाध्यक्ष अखिलेश यादव एवं लल्लू यादव भी उपस्थित रहे। साथ ही ब्लॉक उपाध्यक्ष अच्युता नंद तिवारी, धीरेन्द्र यादव, चंदन यादव, निलेश यादव, विजय यादव, उदय भान चेरी, जय किशोर पासवान, पुरान चंद्रवंशी, दिलीप यादव, सुरेश पासवान आदि कांग्रेस कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारत रत्न स्व. राजीव गांधी भारत के आधुनिक विकास पुरुष थे, जिन्होंने सूचना क्रांति और युवाओं की शक्ति को देश की ताकत बनाने का कार्य किया। उनके नेतृत्व में भारत ने विज्ञान, तकनीक और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम हासिल किए।
अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे स्व. राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलते हुए संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनता की सेवा और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…
वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…
वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…