लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के चलते धंधरौल बांध के खोले गए 12 फाटक

Spread the love

सोनभद्र। लगातार बारिश से जहां जिले के कई नदी-नालों में उफान की स्थिति दिखने लगी है। वहीं, तेजी से बांधों के भी बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। धंधरौल बांध से 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। रिहंद डैम से भी किसी वक्त गेट खोलकर पानी बहाए जाने की स्थिति बनी हुई है। हालात को देखते हुए, जिलाधिकारी सोनभद्र की तरफ से अलर्ट जारी करते हुए सभी संबंधितों को स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, कंट्रोल रूम के जरिए भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। नदी के तटवर्ती हिस्सों के लोगों से अलर्ट रहने और डूब वाले क्षेत्रों में रह रहे लोगों को अभी से सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचने की अपील की गई है। इसको लेकर शनिवार को आपदा प्रबंधन से जुड़़ी बैठक करते हुए त्वरित सहायता की रणनीति भी बनाई गई। डीएम बीएन सिंह की तरफ से सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपात स्थिति से निबटने के लिए हर पल तैयार करने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। जनहानि, पशुहानि मकानों क्षति की दशा में लाभार्थियों को त्वरित सहायता पहुंचाए जाने के लिए संबंधित तहसीलदार/उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया गया है।
वही धंधरौल बांध से बहाया जाएगा 10 हजार क्यूसेक से अधिक पानी, इस वर्ष बारिश सीजन शुरू होने के समय से ही अच्छी बारिश के चलते जहां जुलाई के आखिरी सप्ताह और अगस्त के पहले सप्ताह में रिहंद डैम का गेट खोलना पड़ा है। वहीं, अब धंधैरौल बांध के भी जलस्तर में तेजी से वृद्धि होनी शुरू हो गई है। अधिशासी अभियंता, मिर्जापुर नहर प्रखंड, मिर्जापुर की तरफ से डीएम को उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक धनरौल बांध के कैचमेंट एरिया में अत्यधिक वर्षा होने के कारण काफी पानी इकट्ठा हो गया है। इसको देखते हुए शनिवार की दोपहर बाद दो बजे से 10 हजार क्यूसेक पानी घाधर नदी में बहाया जा रहा है। स्थिति को देखते हुए संबंधितज तहसीलदार / उप जिलाधिकारी राबटर्सगंज को प्रभावित होने वाले गांवों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago