अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस व महिला थाना रॉबर्ट्सगंज की संयुक्त टीम द्वारा दो अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197)                         थाना रॉबर्ट्सगंज व महिला थाना रॉबर्ट्सगंज की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कस्बा रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में संचालित दो होटलों 01.होटल श्रीराम पैलेस (दीपनगर पोखरा), 02. पटेल गेस्ट हाउस (तालाब कस्बा) में चल रहे अनैतिक देह व्यापार (Prostitution Racket) का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है जिसके संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 878/25, धारा 3/4/5/7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

कार्रवाई का विवरण:-
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र अनिल कुमार के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सोनभद्र रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में दिनांक 24.08.2025 को थाना रॉबर्ट्सगंज व महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम ढाबा व होटल आदि चेकिंग अभियान में क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा रॉबर्ट्सगंज स्थित होटल श्रीराम पैलेस  तथा पटेल गेस्ट हाउस में बाहरी जनपदों से लड़कियों और महिलाओं को बुलाकर, उन्हें पैसे का लालच देकर देह व्यापार में लगाया जा रहा है। इससे क्षेत्रवासियों में असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त है। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने दोनों स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया।

होटल श्रीराम पैलेस पर कार्रवाई का विवरण:-
पुलिस टीम द्वारा जब होटल श्रीराम पैलेस में दबिश दी गई तो ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद रिसेप्शन से एक व्यक्ति अवनीश केशरी पुत्र स्व0 जसवन्त सिंह निवासी वार्ड नं0-51, चौक बाजार अहरौरा, थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर व हालपता-श्रीराम पैलेस दीपनगर पोखरा, कस्बा रॉबर्ट्सगंज, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र तेजी से बाहर भागने की कोशिश करता हुआ पाया गया, जिसे घेराबंदी कर मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। कमरों की तलाशी के दौरान बेड के सिरहाने से 02 पैकेट कंडोम (बिना प्रयोग के) बरामद किए गए। मौके पर कुछ महिलाएं भी मिलीं जो डरी-सहमी अवस्था में थीं।

पटेल गेस्ट हाउस पर कार्रवाई का विवरण:-
पुलिस टीम द्वारा जब पटेल गेस्ट हाउस पर दबिश दी गया तो गेस्ट हाउस के ऊपरी तल पर स्थित ऑफिसनुमा केबिन से एक व्यक्ति (मैनेजर) अविनाश सिंह पुत्र विनोद कुमार सिंह नि0 हिन्दुआरी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को हिरासत में लिया गया। वहीं गैलरी में कुछ महिलाएं भी मौजूद थीं, जो काफी घबराई हुई थीं। कमरों की तलाशी के दौरान 03 पैकेट कंडोम (बिना उपयोग के) बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-

1. अविनाश सिंह पुत्र विनोद कुमार सिंह निवासी हिन्दुआरी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र। वर्तमान पता: मैनेजर, पटेल गेस्ट हाउस, दीपनगर तालाब, रॉबर्ट्सगंज

2. अवनीश केशरी पुत्र स्व. जसवंत सिंह निवासी वार्ड संख्या-51, चौक बाजार अहरौरा, थाना अहरौरा, जनपद मिर्जापुर। वर्तमान पता होटल श्रीराम पैलेस, दीपनगर पोखरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago