अनुशासनहीनता के कारण हुई तीन शिक्षिकाएं निलंबित, जांच के आदेश

Spread the love

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197)

सोनभद्र:राबर्ट्सगंज नगर स्थित सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में करीब बीस दिन पूर्व बैठक के दौरान अनुशासनहीनता के मामले में बीएसए सोनभद्र नें तीन शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया। शिक्षिकाओं को पास के विद्यालय में अटैच कर दिया गया। बीईओ चोपन को जांच अधिकारी नामित करते हुए 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।

बीएसए मुकुल आनंद पांडेय ने बताया कि 22 अगस्त की शाम कुंजलता त्रिपाठी, सहायक अध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय चुर्क गांव ने कार्यालय में उपस्थित होकर आरोप लगाया कि जिला समन्वयक अरविंद कुमार पाठक उनके साथ अर्मादित व्यवहार किए हैं। इसको लेकर जब जिला समन्वयक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एसएसए कार्यालय में जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों व जिला समन्वयकों की सप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी थी।इसी दौरान कुंजलता त्रिपाठी ने फोन किया था, लेकिन बैठक में होने के कारण बात नहीं हो सकी। इसके बाद वह अपने पति के साथ आ गई। बैठक के बाद फोन न उठाने के संबंध में कहासुनी करने लगी। इसी बात को लेकर 23 अगस्त को कौशर जहां सिद्धिकी, प्रधानाध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय विसरेखी ने फोन करके बताया कि शिक्षिकाएं मुलाकात करना चाहती है और वर्तमान में सभी सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में उपस्थित हैं।वहां पर लगभग 15 शिक्षिकाएं समूह में उपस्थित थी, जिसमें से चार-पांच शिक्षिकाओं को वार्ता के लिए कार्यालय में बुलाया गया। जिस पर कुंजलता त्रिपाठी एवं कौशर जहां सिद्धिकी ने जिला समन्वयक पर दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया। इसी बीच वार्ता के दौरान कौशर जहां सिद्धिकी उग्र होते हुए कार्यालय कक्ष से बाहर चली गई और सोनाली मजूमदार सहायक अध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक व वर्षा वर्मा, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय चेरो बस्ती, विकास खंड चोपन के साथ मिलकर अन्य शिक्षिकाओं को उसकाते हुए अमर्यादित भाषा में नारेबाजी एवं अराजकता करने लगी।

पूर्व नियोजित तरीके से विडियोग्राफी कराते विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा किया गया और विभाग की छवि धूमिल करनें का कुत्सित प्रयास किया गया है। कार्यालय अवधि में इनके इस कृत्य से राजकीय कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हुआ है। इसको लेकर कौशर जहां सिद्धिकी, वर्षा वर्मा, सोनाली मजूमदार को निलंबित करते हुए पास के नजदीकी विद्यालय में अटैच कर दिया गया है। निलंबन अवधि में तीनों को अपने संबद्ध विद्यालय से उपस्थिति दिए जाने के उपरान्त नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago