पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा प्रतिदिन की भांति जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Spread the love

सोनभद्र ।आज पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई व महिला हेल्पडेस्क को अधिक प्रभावशाली और संवेदनशील बनाया जाए, ताकि आमजन को बार-बार पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न पड़े तथा उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन शिकायतों का निस्तारण थाना स्तर पर संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निष्पादित किया जाए। इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों/थानों पर जनसुनवाई करते हुए आमजन से प्राप्त शिकायतों का त्वरित व प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे पुलिस व जनता के मध्य विश्वास और सहयोग की भावना और अधिक सुदृढ़ हो सके।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago