त्यौहारों को लेकर थाना रॉबर्ट्सगंज पर पीस कमेटी मीटिंग सम्पन्न

Spread the love

आज थाना रॉबर्ट्सगंज पर उप जिलाधिकारी सदर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में आगामी त्यौहारों – विश्वकर्मा पूजा, नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन हेतु एक पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न धर्मगुरुओं, सम्भ्रांत नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों, मोहल्ला समितियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
* शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की गई।
* त्योहारों के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को निर्धारित समयसीमा में करने के निर्देश दिए गए।
* मूर्ति स्थापना, पूजा-पंडाल, जुलूस व विसर्जन संबंधी प्रक्रियाओं के लिए निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।
* किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं से बचने एवं उन्हें साझा न करने की सलाह दी गई।
*सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले कंटेंट से दूर रहने की चेतावनी दी गई।
उप जिलाधिकारी सदर एवं क्षेत्राधिकारी नगर ने सभी नागरिकों से साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए यह भरोसा जताया कि रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में सभी त्यौहार परंपरागत हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होंगे।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago