हर कदम पर खतरा सड़क के ऊपर मंडरा रहा हाईटेंशन तारों का संकट

Spread the love

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504

कोन(सोनभद्र)।विकास खण्ड कोन के चाँचीकला मोड़ से कस्बा जाने वाली मुख्य सड़क के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार का हाईटेंशन तार हादसे को दावत दे रहा है। इस पर किसी जिम्मेदार की नजर नहीं पड़ रही है। विभाग के लोग भी मौन है। पूर्व में कई बार आपूर्ति के दौरान तार गिर भी चुके हैं। अगर समय रहते विभाग ने ध्यान नहीं दिया तो कभी भी बडे. हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है।
कोन ब्लाक के चाचीकला मोड़ से कस्बा जाने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क के ऊपर से गुजर रहा तार कस्बा में आने जाने वाले लोगों के लिए कभी भी बड़ी मुसीबत बन सकती है। पूर्व में भी बिजली सप्लाई के दौरान दो तीन बार तार गिर चुका है लेकिन संयोग अच्छा रहा की कोई हताहत नहीं हुआ। स्थानीय निवासी प्रदीप गुप्ता, नेहालचंद्र प्रसाद, अवधेश गुप्ता, शंभू नाथ गुप्ता, बच्चन लाल, राजन प्रसाद समेत दर्जनों लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द
यह तार नही हटाया गया तो बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। सड़क से मात्र लगभग दस फीट से बारह फिट की ऊंचाई पर यह तार सड़क के ऊपर झूलता रहता है। इसी सड़क से हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है। तार भी जर्जर हो चुके है, वहीं बड़ी वाहनों को आने जाने में काफी दिक्कते होती है। थोड़ी सी भी सावधानी हटते ही वाहनों में तार सटने की आशंका बनी रहती है। वही बरसात और गर्मी के दिनों
में हवा के कारण इसके गिरने की संभावना बनी रहती है। लोग भयभीत होकर इस रास्ते से गुजरते है। जबकि कस्बा के हजारों लोगों का आना जाना प्रतिदिन इसी सड़क से लगा रहता है। वहीं स्कूली वाहन भी इसी रास्ते से गुजरते है जबकि स्कूली बच्चों को भी इसी रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने जल्द से जल्द इसे हटवाने के लिए उच्चाधिकारियों से गुहार लगाया है।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago