मां दुर्गा के नौ अवतारों में दिखीं छात्राएं, देवी गीतों पर हुआ नृत्य सराहा गया

Spread the love

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197)

सोनभद्र : सदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बेलदहा में नवरात्रि पर्व सोमवार को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यहां छात्राओं को देवी स्वरूप में सजाया गया और विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। छात्राओं ने देवी गीतों पर नृत्य किया जो काफी सराहा गया। छात्राएं माता दुर्गा के नौ रूपों के अवतार धारण कर सुसज्जित मुद्रा में देवी रूप में सुशोभित हुई। कोई मां दुर्गा तो कोई राक्षस और कोई छात्रा शेर के रूप में सजी रही जो काफी आकर्षक दिखीं। छात्रा रेनू, कोमल, जया, सुषमा, ममता, संजना, प्रिया, संध्या और सोमवती ने देवी गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वही लूटी। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापिका रंजना सिंह ने कहा कि छात्राओं में नवरात्रि पर्व को लेकर उत्साह रहा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में यह आयोजन किया गया और आगे भी होता रहेगा। इस मौके पर शिक्षामित्र रमाशंकर देव पांडे समेत अभिभावक गण मौजूद रहे।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago