बेटी बनी मिसाल मिशन शक्ति में गोल्डी को मिली एक दिन की थाना प्रभारी की जिम्मेदारी

Spread the love

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504

-स्कूल कालेज के छुट्टी के समय पुलिस की लगाई जाये ड्यूटी

कोन(सोनभद्र)। मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के 12 वी की छात्रा गोल्डी एक दिन का थाना प्रभारी कोन बनाते हुए प्रभारी निरीक्षक के कुर्सी पर बैठ कार्यभार संभाला।
थाना प्रभारी के चार्ज लेते ही वहां उपस्थित छात्राओं व महिलाओं का समस्या सुनी एक दिन की थानेदार बनकर उन्होंने कोन थाने में पहुंची महिला एवं पुलिस फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित की। इसी दौरान दुर दराज से आये छात्राओं ने रास्ते में स्कूल समय प्राइवेट बस कि शिकायत करते हुए कहा की बस वाले रास्ते में नहीं बैठाते जिससे स्कूल आने में लेट हो जाता है जिसे गम्भीरता से लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश मातहतों को दिया, बगल में बैठे प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने कहा कि बस कर्मियों को बैठक बुलाकर तत्काल समाधान कर दिया जायेगा।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति जैसी पहल से बेटियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना विकसित होती है। सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए तमाम हेल्पलाइन जारी किया गया है जिसका उपयोग कर तत्काल पुलिस सहयोग मिलता है सभी लोग किसी समस्या के लिए हेल्पलाइन डायल करें।इस प्रकार गोल्डी थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ गर्वांवित महसूस करते हुए कहा कि यह अनुभव उनके जीवन में प्रेरणादायक रहेगा।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक संदेश जाता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। वही मौके पर प्रभारी निरीक्षक समेत पुलिस अधिकारी व विद्यालय के तमाम छात्राएं व गणमान्य लोग व फरियादी मौजूद रहे ।अंत प्रभारी निरीक्षक के वाहन पर बैठकर कस्बे का भ्रमण कर जानकारी लिया।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया नमन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…

1 week ago

आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़खानी 6आरोपी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…

1 week ago

करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का भदोही तबादला, क्षेत्रीय लोग हुए विदाई समारोह में शामिल

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…

1 week ago

नकतवार–कोन मार्ग पर लवंगा बंधी के पास बालू का अतिक्रमण बना जानलेवा, बढ़ते हादसों से दहशत

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…

1 week ago

सोनभद्र सपा जिलाध्यक्ष नें कोतवाली रावर्ट्सगंज में एक ब्यक्ति को फर्जी तरीके से सपा के पैड को इस्तेमाल कर धन उगाही करने की दी तहरीर

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…

2 weeks ago

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

2 weeks ago