कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504
कोन(सोनभद्र)।शुक्रवार की सांय से 5 घंटे से लगातार मुसलाधार बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया वहीं कोन कचनरवा रामगढ़ के में सड़क पर 200 मीटर तक पूरी सड़क पर लगभग तीन फीट तक पानी भर गया। सबसे ज्यादा परेशानी कोन निवासियों के लिए हो गई, वहीं कोन विंढमगंज मार्ग पर स्थित तेलगुडवा मोड बसस्टैंड के पास दो सौ मीटर तक सड़क पर लबालब पानी भरने से आवागमन बाधित है इसके अलावा कोन कस्बा व थाना जाने वाली मार्ग भी पानी भरने से बाधित हो गई। पहली बार इस तरह की मंजर देख लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण महगुराम, द्वारिका प्रसाद, जगरनाथ पासवान, श्याम राज गुप्ता,रोहित समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि पहले से बना पानी का निकास लोगों द्वारा सड़क पर घर बनाते समय बंद करने से समस्या उत्पन्न हो गई है। लोगों ने बताया कि इस प्रकार लगातार बरसात से पाण्डू नदी में बाढ़ आने से कोन खरौंधी झारखंड मार्ग पर भगडूघाटी में पाण्डू नदी पर बना पुल के उपर से 5 फीट तक पानी की तेज धारा बहने से रात्रि दो बजे से दोपहर तक झारखंड आवागमन बाधित रहा, रामगढ़, कोन , चांची कला समेत तमाम गांवों में सैकड़ों कच्ची मकान गिरकर धराशाई हो गया।कोन क्षेत्र में चहुंओर जलमग्न से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए तत्काल जल निकासी कराने की मांग किया है ताकि संक्रमण से होने वाली बिमारी से बच सके।
वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…
वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…
वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…
कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…