प्राथमिक विद्यालय बेलवनिया में प्रतिभा परीक्षा”उमंग”का आयोजन ।          

Spread the love

घोरावल के बेलवनिया ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय बेलवनिया में प्रतिभा खोज परीक्षा “उमंग” का आयोजन किया गया।प्रतिभा खोज परीक्षा में कक्षा चार से मंगलेश राव पुत्र महेश कुमार ने प्रथम ,आशुतोष पुत्र रामसकल ने द्वितीय, उजाला पुत्री राहुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा कक्षा 5 से अपसाना पुत्री मोहम्मद सिराज प्रथम,पुलकित पुत्र विजय द्वितीय, ओमप्रकाश पुत्र राकेश तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें गांव के मेराज खान द्वारा बैग कॉपी कलम ज्योमेट्री बॉक्स व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही विद्यालय के समस्त छात्राओं को कापी व कलम दिया गया।मेराज खान के पिता मोहम्मद हदीस ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रतिभा परीक्षा हर चार माह में आयोजित की जाएगी तथा बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा साथ ही साथ नवोदय विद्यालय में जिन बच्चों का चयन हो जाएगा उन्हें एक-एक साइकिल भी दिया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा निखरती है तथा बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि पैदा होती है l विद्यालय के शिक्षा मित्र रामदुलारे व शीला सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा प्रतिदिन बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए अभिभावको को प्रेरित किया। गांव के महेश कुमार ने कहा कि बच्चे हमारे देश के कर्णधार हैं इनकी शिक्षा पर हम सबको ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के सहायक अध्यापक सरोज यादव ने किया। उक्त अवसर पर सुरेश मौर्य, अरविंद,नीरज, शौकत अली, शहजादे, नवीन, कलाम ,महेंद्र यादव नसीम अली अमन अली सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे l

Veer bahadur Singh

Recent Posts

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया नमन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…

1 week ago

आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़खानी 6आरोपी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…

1 week ago

करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का भदोही तबादला, क्षेत्रीय लोग हुए विदाई समारोह में शामिल

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…

1 week ago

नकतवार–कोन मार्ग पर लवंगा बंधी के पास बालू का अतिक्रमण बना जानलेवा, बढ़ते हादसों से दहशत

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…

1 week ago

सोनभद्र सपा जिलाध्यक्ष नें कोतवाली रावर्ट्सगंज में एक ब्यक्ति को फर्जी तरीके से सपा के पैड को इस्तेमाल कर धन उगाही करने की दी तहरीर

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…

2 weeks ago

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

2 weeks ago