कोन ब्लॉक बना भ्रष्टाचार का अड्डा, नियम-कानून ताक पर रखकर चल रहा विकास कार्य

Spread the love

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504

कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खंड कोन में सरकारी विकास योजनाओं में भारी अनियमितताएँ सामने आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, ब्लॉक स्तर पर चल रहे अधिकांश विकास कार्यों में नियम-कानूनों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता के अभाव के कारण लाभार्थियों तक योजनाओं का वास्तविक फायदा नहीं पहुँच पा रहा है। कार्यों की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि ब्लॉक प्रशासन और ठेकेदारों की मिलीभगत से विकास कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इस संबंध में समाजसेवी मनोज कुमार शाहनी ने कहा कि “कोन ब्लॉक में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कुछ लोग अपनी कमाई का जरिया बना चुके हैं। जनता का पैसा जनता के विकास में नहीं, बल्कि भ्रष्टाचारियों की जेब में जा रहा है। यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कोन ब्लॉक में चल रहे सभी विकास कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके। लोगों का कहना है कि जब तक भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगेगी, तब तक विकास योजनाओं का असली उद्देश्य पूरा नहीं हो पाएगा।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया नमन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…

1 week ago

आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़खानी 6आरोपी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…

1 week ago

करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का भदोही तबादला, क्षेत्रीय लोग हुए विदाई समारोह में शामिल

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…

1 week ago

नकतवार–कोन मार्ग पर लवंगा बंधी के पास बालू का अतिक्रमण बना जानलेवा, बढ़ते हादसों से दहशत

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…

1 week ago

सोनभद्र सपा जिलाध्यक्ष नें कोतवाली रावर्ट्सगंज में एक ब्यक्ति को फर्जी तरीके से सपा के पैड को इस्तेमाल कर धन उगाही करने की दी तहरीर

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…

2 weeks ago

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

2 weeks ago