संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत पर मायके पक्ष ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

Spread the love

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197)

आज जनपद सोनभद्र के कोतवाली रावर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया विवाहिता के भाई ने बहन की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पति पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि पति का गांव के ही किसी गैर महिला के साथ संबंध था जिसके लिए गांव में ही कई बार पंचायत होने की बात सामने आई बस यही कारण था कि उसकी बहन की हत्या की गई है। मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस अधीक्षक से न्याय संगत कार्यवाही की बात करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाए।मामला कोतवाली रावर्ट्सगंज क्षेत्र के अमौली गांव का है जहां एक 24 वर्षीय महिला शिखा शुक्ला जो कि बुड़हर कला की रहने वाली थी जिसकी शादी सुनील शुक्ला जो की अमौली निवासी है से 2018 में हुई थी जिनका खुदकुशी करने का मामला सामने आया है मृतका के भाई अनूप शुक्ल ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने ही हत्या की है कहा कि उनके बहनोई सुनील शुक्ला का गांव के ही दूसरे महिला से अवैध संबंध था जिसको लेकर आए दिन परिवार और पत्नी के बीच विवाद चलता रहता था मृतका के बड़े भाई अनूप शुक्ल ने बताया कि बहनोई के पिताजी मेरी बहन हम और बहनोई कई बार इस बात को लेकर पंचायत कर चुके हैं लेकिन उसका कोई हल नहीं निकाला। भाई ने बताया कि ससुराल में उसके साथ जो भी झगड़ा होता था वह मोबाइल पर हमें भेजती थी बीते सोमवार की रात में भी बहन ने अपने भाई को मोबाइल पर घटना की जानकारी दी थी भाई ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने बताया कि बहन ने आत्महत्या कर ली है लेकिन घरवालों ने मायके वालों के पहुंचने से पहले ही चीजें बदल दी गई, शवको नीचे उतार दिया गया था घटना के बाद से बहनोई घर से फरार है मृतका के बड़े भाई अनूप पांडे का कहना है कि यह पूर्ण रूप से हत्या है।वहीं मृतका के ससुर सुरेश शुक्ला ने बताया कि पति पत्नी के बीच कुछ विवाद चल रहा था बताया कि बीते नवरात्र के समय दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ था बीती रात मृतका शिखा शुक्ला लूज मोशन की बात कह कर अकेले रहने की बात कर अपने कमरे में सोने चली गई सुबह दरवाजा न खुलने पर खिड़की से देखा तो बहू फंदे से लटक रही थी आनन फानन में दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा गया अन्य लोगों को फोन कर इसकी जानकारी दी गई और साथ ही मायके पक्ष को भी जानकारी दी गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago