गाँव के तालाब में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका

Spread the love

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197)

घोरावल (सोनभद्र): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के परसौना के तालाब से बुधवार को गांव के लापता 4 वर्षीय बालक का शव बरामद हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्राइम इंस्पेक्टर शमशेर यादव ने बताया कि घोरावल क्षेत्र के परसौना गांव निवासी कमला प्रसाद बैसवार ने सूचनी दी थी कि उनका चार वर्षीय पोता श्रेयांश सोमवार की दोपहर बाद के वक़्त से घर से गुम हो गया है। बताया गया कि दोपहर के समय श्रेयांश खेल रहा था। उसके बाद घरवालों ने उसे वहाँ नहीं देखा। घर के लोग सोच रहे थे कि श्रेयांश अपनी दादी के साथ खेत पर गया है लेकिन जब दादी शाम के वक्त खेत से घर लौटी तो श्रेयांश उनके साथ नहीं था। उसकी खोजबीन शुरू की गई लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। मायूस घर वालों ने अपनी जानकारी में सभी जगह उसकी तलाश की लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चला। इधर बुधवार को उसी बच्चे के घर से महज साठ- सत्तर मीटर दूर पर तालाब मे उसका शव उतराया देखा गया। ग्रामीण मौके पर जुटे। घटना की जानकारी बच्चे के घरवालों को हुई, लोग वहाँ पहुंचे और पानी से बाहर निकाला गया। घरवालों ने बच्चे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। घटना से परिजनों मे कोहराम मच गया। इस मामले में मिली सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो जाने की बात कही है। एडिशनल एसपी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago