ब्रेकिंग न्यूज़ गाँव के तालाब में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका Veer bahadur Singh November 12, 2025 1 minute read 0 Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Spread the love वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) घोरावल (सोनभद्र): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के परसौना के तालाब से बुधवार को गांव के लापता 4 वर्षीय बालक का शव बरामद हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्राइम इंस्पेक्टर शमशेर यादव ने बताया कि घोरावल क्षेत्र के परसौना गांव निवासी कमला प्रसाद बैसवार ने सूचनी दी थी कि उनका चार वर्षीय पोता श्रेयांश सोमवार की दोपहर बाद के वक़्त से घर से गुम हो गया है। बताया गया कि दोपहर के समय श्रेयांश खेल रहा था। उसके बाद घरवालों ने उसे वहाँ नहीं देखा। घर के लोग सोच रहे थे कि श्रेयांश अपनी दादी के साथ खेत पर गया है लेकिन जब दादी शाम के वक्त खेत से घर लौटी तो श्रेयांश उनके साथ नहीं था। उसकी खोजबीन शुरू की गई लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। मायूस घर वालों ने अपनी जानकारी में सभी जगह उसकी तलाश की लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चला। इधर बुधवार को उसी बच्चे के घर से महज साठ- सत्तर मीटर दूर पर तालाब मे उसका शव उतराया देखा गया। ग्रामीण मौके पर जुटे। घटना की जानकारी बच्चे के घरवालों को हुई, लोग वहाँ पहुंचे और पानी से बाहर निकाला गया। घरवालों ने बच्चे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। घटना से परिजनों मे कोहराम मच गया। इस मामले में मिली सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो जाने की बात कही है। एडिशनल एसपी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। Table of Contents Toggle About the AuthorVeer bahadur SinghLike this:Related About the Author Veer bahadur Singh Administrator Visit Website View All Posts Post Views: 81 Like this:Like Loading... Related Post navigation Previous: जिले स्तर पर गणित ओलम्पियाड की परीक्षा हुई सम्पन्नNext: हत्या के चार दोषियों को उम्रकैद Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ Related Stories ब्रेकिंग न्यूज़ दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत Veer bahadur Singh March 25, 2026 0 ब्रेकिंग न्यूज़ दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद Veer bahadur Singh March 25, 2026 0 ब्रेकिंग न्यूज़ सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मृत्यु, दो घायल Veer bahadur Singh March 25, 2026 0