वन विभाग की मिलीभगत से फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, बिना परमिट दिनदहाड़े दौड़ रहे टीपर

Spread the love

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9415713404

झारखंड: राज्य में अवैध बालू खनन और परिवहन पर रोक के तमाम दावों के बावजूद जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। खोखा बालू साइड से चांची कला क्षेत्र होते हुए कोन सोनभद्र तक बिना परमिट टीपरों के जरिए खुलेआम बालू की ढुलाई और बिक्री की जा रही है।
सबसे गंभीर बात यह है कि यह पूरा खेल दिनदहाड़े चल रहा है, और स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसमें वन विभाग की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों का कहना है कि रोजाना दर्जनों टीपर बिना किसी डर के सड़कों पर फर्राटा भरते हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
ग्रामीणों के मुताबिक, संबंधित क्षेत्र वन विभाग के अधीन आता है, इसके बावजूद अवैध बालू लदे वाहन बेखौफ गुजरते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या विभाग की जानकारी के बिना यह संभव है, या फिर कहीं न कहीं संरक्षण मिल रहा है?
इस अवैध कारोबार से जहां एक ओर सरकार को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण को भी गंभीर क्षति पहुंच रही है। नदियों और आसपास के इलाकों का संतुलन बिगड़ने का खतरा बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और यदि वन विभाग या अन्य किसी अधिकारी की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मुद्दे पर कब तक संज्ञान लेते हैं और अवैध बालू माफियाओं पर कब तक शिकंजा कस पाता है।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब

कोर्ट ने एसपी सोनभद्र से हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा है कि भाइयों…

10 hours ago

चाँद पर पहुंचा देश, लेकिन गांव प्यासासोनभद्र के चांची कला खोचा बैगा बस्ती में लोग मिट्टी खोदकर पी रहे पानी

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चांची कला खोचा बैगा बस्ती में आज भी लोग बूंद-बूंद पानी के…

3 days ago

आज लेखपाल संघ द्वारा नव नियुक्त उप जिलाधिकारी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) तहसील रावर्ट्सगंज के सदर उप जिलाधिकारी(sdm) अश्विनी कुमार का तहसील…

2 weeks ago

कोन में रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, श्री राम की मनमोहक झांकी ने जीता दिल

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।चैत्र महीना के पावन पर्व राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को…

2 months ago

दुष्कर्म के आरोपी महेश विश्वकर्मा को मिली जमानत

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र एक-एक लाख रुपये की दो जमानत पेश करने पर रिहाई का आदेशसोनभद्र।…

2 months ago

दोषी बाल अपचारी विष्णुकांत गुप्ता को उम्रकैद

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त…

2 months ago