Categories: Uncategorized

वन विभाग में डीपीओ के पद पर तैनात अधिकारी की पत्नी की अपने ही कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

वीर बहादुर सिंह (सोनभद्र), मोo- 9616107197

वन विभाग में डीपीओ के पद पर तैनात अधिकारी की पत्नी अपने ही कमरे में जो की रावर्ट्सगंज के ओरमौरा मे स्थित है पर संदिग्ध हाल में गिरी पड़ी थी मकान मालिक के द्वारा उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहा डॉक्टर ने उन्हें मृत बताया, जैसे ही इसकी सूचना विवाहिता के परिजनों को लगी वे लोग भागे भागे वहाँ पहुँचे, मायके वाले दहेज के लिए बार बार बनाये जा रहे दबाव और मार पीट को इसका कारण बताया,                                             मूल रूप से सीतापुर जिले के रहने वाले महेंद्र देव गौतम उम्र 32 वन विभाग में डीपीओ के पद पर तैनात हैं जो कि अपनी पत्नी प्रियंका के साथ रावर्ट्सगंज मे ही किराये के मकान में रहते हैं पड़ोस वालों की माने तो उनका आपसी रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था वे आपस में विवाद करते रहते थे, अभी वे लोग दिवाली पर घर से होकर लौटे तो फिर विवाद हुआ और महेंद्र अपने काम पर चले गए कुछ समय बाद प्रियंका के चीखने की आवाज़ सुनकर जब मकान मालिक उसके कमरे में पहुँचे तो प्रियंका बेसुध पड़ी थी जिसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी, सभी लोगों के बयान और मायके वालों से बात कर पुलिस जांच में जुट गई है अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Veer bahadur Singh

Recent Posts

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया नमन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…

1 week ago

आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़खानी 6आरोपी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…

1 week ago

करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का भदोही तबादला, क्षेत्रीय लोग हुए विदाई समारोह में शामिल

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…

1 week ago

नकतवार–कोन मार्ग पर लवंगा बंधी के पास बालू का अतिक्रमण बना जानलेवा, बढ़ते हादसों से दहशत

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…

1 week ago

सोनभद्र सपा जिलाध्यक्ष नें कोतवाली रावर्ट्सगंज में एक ब्यक्ति को फर्जी तरीके से सपा के पैड को इस्तेमाल कर धन उगाही करने की दी तहरीर

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…

2 weeks ago

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

2 weeks ago