वीर बहादुर सिंह (सोनभद्र), मोo- 9616107197
वन विभाग में डीपीओ के पद पर तैनात अधिकारी की पत्नी अपने ही कमरे में जो की रावर्ट्सगंज के ओरमौरा मे स्थित है पर संदिग्ध हाल में गिरी पड़ी थी मकान मालिक के द्वारा उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहा डॉक्टर ने उन्हें मृत बताया, जैसे ही इसकी सूचना विवाहिता के परिजनों को लगी वे लोग भागे भागे वहाँ पहुँचे, मायके वाले दहेज के लिए बार बार बनाये जा रहे दबाव और मार पीट को इसका कारण बताया, मूल रूप से सीतापुर जिले के रहने वाले महेंद्र देव गौतम उम्र 32 वन विभाग में डीपीओ के पद पर तैनात हैं जो कि अपनी पत्नी प्रियंका के साथ रावर्ट्सगंज मे ही किराये के मकान में रहते हैं पड़ोस वालों की माने तो उनका आपसी रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था वे आपस में विवाद करते रहते थे, अभी वे लोग दिवाली पर घर से होकर लौटे तो फिर विवाद हुआ और महेंद्र अपने काम पर चले गए कुछ समय बाद प्रियंका के चीखने की आवाज़ सुनकर जब मकान मालिक उसके कमरे में पहुँचे तो प्रियंका बेसुध पड़ी थी जिसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी, सभी लोगों के बयान और मायके वालों से बात कर पुलिस जांच में जुट गई है अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।