सर्पदंश से सात वर्षीय छात्रा की मौत, गांव में पसरा मातमकोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9792806504कोन थाना क्षेत्र के चांचीकला ग्राम पंचायत अंतर्गत नरहटी टोला में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। सात वर्षीय प्रिया कुमारी, पुत्री कमलेश कुमार चौधरी, की सर्पदंश से मौत हो गई। मासूम प्रिया प्राथमिक विद्यालय तेनुइयादामर में कक्षा 1 की छात्रा थी।परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम करीब छह बजे प्रिया अपने घर के सामने खेल रही थी, तभी किसी जहरीले जंतु ने उसे डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे आराम करने के लिए सुला दिए, लेकिन रात भर में उसकी स्थिति और बिगड़ गई। गुरुवार सुबह जब परिजनों ने देखा कि वह नहीं जाग रही है, तो हड़कंप मच गया।घटना की सूचना पर कोन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुद्धी भेज दिया। बच्ची की असमय मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गांवों में सर्पदंश से संबंधित प्राथमिक चिकित्सा की सुविधाएं बढ़ाई जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके।

Spread the love
Veer bahadur Singh

Recent Posts

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया नमन

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) जनपद सोनभद्र के मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज विधानसभा 401 में आज…

1 week ago

आदिवासी नाबालिग छात्रा से छेड़खानी 6आरोपी को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल) कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक छात्रा…

1 week ago

करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का भदोही तबादला, क्षेत्रीय लोग हुए विदाई समारोह में शामिल

वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197) सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही…

1 week ago

नकतवार–कोन मार्ग पर लवंगा बंधी के पास बालू का अतिक्रमण बना जानलेवा, बढ़ते हादसों से दहशत

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।स्थानीय क्षेत्र में नकतवार कोन मार्ग जो झारखंड राज्य को जोड़ने वाला…

1 week ago

सोनभद्र सपा जिलाध्यक्ष नें कोतवाली रावर्ट्सगंज में एक ब्यक्ति को फर्जी तरीके से सपा के पैड को इस्तेमाल कर धन उगाही करने की दी तहरीर

वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197) समाजवादी पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव नें कोतवाली रावर्ट्सगंज…

2 weeks ago

चांची कलां गांव में 7.84 लाख की स्ट्रीट लाइट बनी ‘शोपीस’लगने के बाद एक दिन भी नहीं जली

कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)मो0-9415713404 कोन(सोनभद्र)।नवसृजित विकास खण्ड कोन के चांची कला गांव में विकास कार्यों की…

2 weeks ago