वीर बहादुर सिंह (सोनभद्र) मोo- 9616107197

आज डी ए वी पब्लिक स्कूल परासी में अंतर्सदनीय एकांकी मंचन और समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता में अपनी कलात्मक प्रतिभा से सभी को अभिभूत कर दिया। पाठ्य सहगामी क्रियात्मक गतिविधियों के क्रम में विद्यालय में ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन बच्चों में छिपी कलात्मक प्रतिभा को तराशने का अवसर है। यहाँ ध्यातव्य हो कि इन प्रतियोगिताओं में विद्यालय के चारों सदनों दयानंद,अरविंदो,श्रद्धानंद और विवेकानंद सदन ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता परिणामों के अंतर्गत लोकनृत्य प्रतियोगिता में जहाँ विवेकानंद सदन प्रथम,दयानंद द्वितीय अरबिंदो सदन तृतीय स्थान पर रहे वही एकांकी मंचन के रोमांचक व कड़े मुकाबले में श्रद्धानंद सदन प्रथम,दयानंद और विवेकानंद सदन संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान एवं अरबिंदो सदन तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफल रहे। प्राचार्या रचना दुबे का प्रयास सदैव यही है कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में उत्तरोत्तर वृद्धि होती रहे,जिससे वे अपने जीवन में मनोवांछित लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें। प्रतियोगिता परिणामों की घोषणा करते हुए उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए इन प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर भाग लेने वाले प्रतिभागियों को इसी तरह के चित्ताकर्षक प्रदर्शन करने को प्रोत्साहित किया।निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन अमरेश रंजन, किशन छिल्लर, शुक्ला कुइला और मंजू पांडेय ने किया। इन प्रतियोगिताओं के आयोजन का संचालन निधि गुप्ता और आनंद कुमार ने किया।
