कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9450990827
कोन(सोनभद्र)।ग्राम पटेल नगर, पड़रछ में विधानसभा राबर्ट्सगंज (401) के अंतर्गत कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक चौबे (अधिवक्ता, हाईकोर्ट), राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि मंच, अपना दल (एस) रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही सच्ची जनसेवा है। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) सामाजिक न्याय, समानता और जनकल्याण के सिद्धांतों पर चलते हुए निरंतर सेवा कार्य कर रहा है। ऐसे आयोजन समाज में संवेदना, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।
मुख्य अतिथि ने मिशन 2027 का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी आने वाले समय में जनहित से जुड़े मुद्दों को और मजबूती से उठाएगी तथा गांव, गरीब और वंचित वर्ग के हितों के लिए सतत संघर्ष करेगी।
यह कार्यक्रम शम्भू पटेल के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में अंजनी पटेल (जिलाध्यक्ष, सोनभद्र), सुरेन्द्र प्रताप सिंह, पुष्पराज पटेल (विधानसभा अध्यक्ष, राबर्ट्सगंज) एवं रामकृष्ण नारायण गुप्ता (जोन अध्यक्ष, दक्षिणी जोन, कोन) की उपस्थिति रही। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भाव का उत्तम उदाहरण बताया।
समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन कुशलतापूर्वक मुकेश पटेल तरंग ने किया, जिन्होंने कार्यक्रम को व्यवस्थित और सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।