वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197)
आज पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना पन्नूगंज का वार्षिक निरीक्षण किया गया,निरीक्षण के दौरान अभिलेख, मालखाना, हवालात, सीसीटीवी, शस्त्रागार, बैरक व साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निरीक्षण के बाद एसपी ने थाना पन्नूगंज क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर बाजारों व संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया तथा संदिग्धों से पूछताछ व वाहनों की सघन चेकिंग कराई।

