वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197)

आज दिनांक 13.03.2026 को माह-ए-रमजान के अंतिम जुमे के अवसर पर अदा की जाने वाली अलविदा की नमाज को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई।अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारीगण तथा थाना प्रभारीगण अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। प्रमुख मस्जिदों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती गई। नमाज के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा पैदल गश्त की गई तथा भीड़ प्रबंधन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी पुलिस बल को प्रमुख स्थानों पर लगाया गया।
जनपद पुलिस द्वारा सतर्कता, समन्वय एवं प्रभावी सुरक्षा प्रबंधन के फलस्वरूप अलविदा की नमाज जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न हुई।
सोनभद्र पुलिस द्वारा जनपदवासियों से आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।
