कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9415713404
कोन(सोनभद्र)।जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गोवंश तस्करी के एक संगठित प्रयास को विफल करते हुए 7 गोवंश बरामद किए हैं और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। 18 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रानीडीह सोन सेतू पुलिया के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे चोपन और जुगैल थाना क्षेत्रों से गोवंश खरीदकर झारखंड के व्यापारियों के माध्यम से पश्चिम बंगाल में अवैध वध के लिए भेजते थे।
पुलिस ने मौके से कुल 7 गोवंश बरामद किए। इस मामले में थाना कोन पर मुकदमा अपराध संख्या 41/2026 दर्ज करते हुए उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8 के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।
-गिरफ्तार आरोपी-
सुरेश पुत्र जग्गन, निवासी कनछ, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र
शांति देवी पत्नी स्व. सोमर, निवासी चटनीया, थाना मेराल, जनपद गढ़वा (झारखंड)
-कार्रवाई करने वाली टीम-
उपनिरीक्षक वृजनाथ यादव (चौकी प्रभारी चननी)
उपनिरीक्षक वीरेन्द्र राय (चौकी प्रभारी पोखरिया)
उपनिरीक्षक लालजी यादव (चौकी प्रभारी चाँचीकला)
हेड कांस्टेबल राजेश यादव
कांस्टेबल रामभुवन कुशवाहा
महिला कांस्टेबल सुजेता भारती
