
वीर बहादुर सिंह (सोनभद्र), मोo- 9616107197, मौसम में आये अचानक परिवर्तन के साथ बीती शाम अचानक दाना तूफान का असर रावर्ट्सगंज के ज्यादातर हिस्सों में दिखा जब दोपहर बाद अचानक मौसम नें करवट बदली और बारिश होने के साथ साथ तेज हवाएं चलने लगी जिससे किसानों के चल रहे धान की कटाई और मड़ाई प्रभावितआयेगी। वही आज सुबह घने कोहरे के कारण आवागमन प्रभावित हुआ स्कूल जाने वाले बच्चों , अध्यापक, कर्मचारी, के साथ आम जनमानस को भी आवागमन में दिक्कते आई, कोहरा इतना घना है की वाहनों की रफ़्तार धीमी हो गई है, शरद ऋतु में ये मौसम का पहला परिवर्तन है जो आचानक देखने को मिला है अभी मौसम साफ होने का कोई आसार दिख नहीं रहा है जिससे धान की कटाई प्रभावित हुई है, किसान मौसम के साफ होने का इंतज़ार में बैठे हैं जैसे ही मौसम साफ होगा खेती के काम में तेजी आयेगी
