वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197)
पूर्व विधायक नें जिलाधिकारी सोनभद्र को प्रेषित एक पत्र में जो कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को नामित है में मेडिकल कॉलेज सोनभद्र में व्याप्त अवश्य अव्यवस्थाओं का जिक्र करते हुए उसके निस्तारण की मांग उठाई है उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी सेवा में विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है जिससे गंभीर मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल 2026 को इमरजेंसी सेवा में विद्युत आपूर्ति बाधित थी, L2 में शौचालय पूरी तरह ब्लॉक हैं ,L3 में पानी की सप्लाई नहीं है साथ ही लेक्चर हाल में पानी भरने के कारण करोड़ों का रखा हुआ सामान खराब होने की स्थिति में आ चुका है। मेडिकल कॉलेज सोनभद्र में ब्याप्त अव्यवस्था के कारण गरीबों और उनके परिवारों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इसके दृष्टिगत उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से मेडिकल कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं को तत्काल दूर करने हेतु पत्र लिख मांग उठाई है और जिलाधिकारी सोनभद्र को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया है अब देखना यह है की नवनियुक्त जिला अधिकारी इस मुद्दे को कितनी गंभीरता से लेते हैं और इन सारी समस्याओं का जो आए दिन काफी समय से चली आ रहे हैं कब तक इसे दूर कर लचर ब्यवस्था को पटरी पर ला पाते हैं।

