कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504
विकास खंड कोन के ग्राम चांचीकला में चाचा नेहरू की जयंती मनाई गई।
जिला कांग्रेस कमेटी ने आज देश के पहले प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी के त्याग, बलिदान, और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर चर्चा की।
नेहरू जी के विचारों पर चलने की अपील जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष,विनयकान्त चतुर्वेदी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पंडित नेहरू से जुड़े संस्मरण साझा किए और उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, “नेहरू जी ने देश की मजबूती के लिए अपनी संपत्ति तक दान कर दी थी। वहीं, आज सत्ता में बैठे कुछ लोग देश की संपत्ति को निजी हाथों में सौंपने की कोशिश कर रहे हैं। हमें सतर्क रहना होगा और नेहरू जी के आदर्शों की रक्षा करनी होगी।
विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया ब्लाक अध्यक्ष मदन गुप्ता ने संविधान की रक्षा के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने डॉ. आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को लागू किया ताकि हर नागरिक को उसका अधिकार मिले। आज कुछ लोग संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं, और इसके प्रति जागरूक रहना हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पंडित नेहरू के विचारों और उनके योगदान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और समाज में उनके सिद्धांतों को जीवित रखने की प्रतिज्ञा ली। इस मौके पर अजय चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी, अनिल चौबे ,आशीष ,शिवम,कमलाकांत चौबे आदि सैकड़ों लोग उपस्थित।
