कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504
कोन(सोनभद्र)।पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के 92 वर्ष की आयु में दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन के बाद शनिवार को कांग्रेस ने कोन बस स्टैंड में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा की अध्यक्षता कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मदन गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर कांग्रेस का ध्वज झुकाकर उन्हें सम्मानित किया गया।
कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष मदन गुप्ता ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी। उनकी बेदाग छवि, गहन ज्ञान और विनम्रता को हमेशा याद किया जाएगा। उनका निधन न केवल कांग्रेस बल्कि देश के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है।
कांग्रेस कमेटी के जिलाउपाध्यक्ष विनयकान्त चतुर्वेदी ने अपने उद्बोधन में कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति के आदर्श पुरुष थे, जिनका जीवन सादगी, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रतीक था। उन्होंने अपनी विद्वता और दूरदर्शी नीतियों के माध्यम से भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान दिलाई। उनका जाना केवल कांग्रेस ही नहीं, पूरे देश के लिए एक बड़ी क्षति है।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता भीम सेन गुप्ता,विजय कुशवाहा, इसरार अहमद, नीतीश कुशवाहा, राममूर्ति गुप्ता,सतीश भाटिया,जवाहर पासवान, रामेश्वर कन्नौजिया ,दिनेश आदि लोग उपस्थित रहे।
