वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197)
आज समाजवादी पार्टी जिला सचिव प्रमोद यादव ने बताया की जिला मेडिकल कॉलेज (सयुंकत जिला अस्पताल ) मे स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक नहीं है केवल मरीजों का शोषण हो रहा है जबकि मुख्यमंत्री के सोनभद्र आगमन पर अस्पताल को केसरिया युक्त किया गया यहां तक की मरीजों के वार्डो मे भी केसरिया चादर बिछाया गया रूम हीटर लगाकर सब कुछ ठीक ठाक दिखाया गया और मुख्यमंत्री के जाते ही फिर अस्पताल की व्यवस्था जस की तस हो गयी जिस पर सवाल उठाते हुए प्रमोद यादव ने कहा की सरकार को अस्पताल की दुर्व्यस्था नहीं दिखाई दी, जबकि सच्चाई यह है कि अल्ट्रासॉउन्ड के डॉक्टर नहीं, डिजिटल एक्सरे बंद ,डाक्टरों की कमी से यहाँ की आम जनता परेशान है फिर भी जिला प्रशासन के द्वारा सोनभद्र मे सब कुछ अच्छा बताया गया।