वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197)
पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवां सोनभद्र के बच्चों को एक्सपोजर विजिट के लिए राष्ट्रीय आविष्कार योजना के तहत एआरपी विनोद कुमार मिश्रा, और प्रधानाध्यापक जय प्रसाद चौरसिया ने हरी झंडी दिखाकर गाड़ी को रवाना किया,ज्ञानेश त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में बच्चों के साथ ही प्रदीप कुमार गुप्ता, पवन कुमार सिंह, रमेश कुमार जायसवाल, उर्मिला देवी, तथा अन्य शिक्षक भी भ्रमण किये और बच्चों को सोनभद्र के एतिहासिक स्थल के साथ ही धार्मिक स्थलों के बारे में नई नई चीजों को दिखाया और उसके बारे में बच्चों को बताया। इस मौके पर बच्चों मे एक अलग ही उत्साह दिखा।
