कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504
कोन(सोनभद्र)।सर्दी का प्रकोप शुरू हो चुका है और गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को सर्दी सताने लगी है। वहीं सरकार ने उनकी सुरक्षा का इंतजाम किया है। तहसील प्रशासन की ओर से कंबल खरीद लिये गये हैं। जिनका वितरण ग्राम प्रधान और लेखपाल के द्वारा शुरू कराया गया है। सोमवार को पिण्डारी पंचायत भवन सभागार में निशुल्क कंबल वितरण का कार्यक्रम राजस्व विभाग की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पिण्डारी के प्रधान प्रतिनिधि विदेश कुमार निषाद ने क्षेत्र के करीब सौ से अधिक गरीब एवं असहाय और दिव्यांगों के साथ-साथ जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस दौरान कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लेखपाल श्यामबली ने कहा कि सरकार की मंशा है कि सर्दी की वजह से किसी भी गरीब असहाय को परेशानी न हो। इसके लेकर कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया है। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विदेश कुमार, लेखपाल श्यामबली,मनोज कुमार निषाद,अनिल चंद्रवंशी, अजय कन्नौजिया आदि लोग मौजूद रहे।